Vikram Batra Biography In Hindi

Vikram Batra Biography In Hindi | कैप्टन विक्रम बत्रा का जीवन परिचय

नमस्कार दोस्तों Captain Vikram Batra Biography, Biopic Movie in Hindi में आपका स्वागत है। आज हम भारतीय वीर और सैन्य अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा का जीवन परिचय, कहानी और मूवी की जानकारी बताने वाले है। कैप्टन विक्रम बत्रा भारतीय सेना के एक सैनिक थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र (पीवीसी) से सम्मानित किया गया था। 1999 के कारगिल युद्ध में उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ था।

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपनी मां से प्राप्त की थी। उन्होंने अपनी मिडिल स्कूल पालमपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से की। उन्होंने अपनी वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा सेंट्रल स्कूल, पालमपुर से प्राप्त की थी। उनके शिक्षकों का कहना है बत्रा एक बहुत लोकप्रिय छात्र और सभी का सम्मान करते थे। आज हम कैप्टन विक्रम बत्रा बायोग्राफी में Captain की Wife, Death, Girlfriend, Fiance, Brother, Dimple Cheema, Kargil Story, Essay और Biopic Movie in Hindi की जानकारी बताने वाले है। 

Vikram Batra Biography In Hindi

Real Name (पूरा नाम)  कैप्टेन विक्रम बत्रा ( Guru Tegh Bahadur Ji )
Nick name (उपनाम)   शेर शाह, कारगिल का शेर
Date of birth (जन्म तिथि)  9 September 1974
Birth Place (जन्मस्थान) पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
Cast (जाती) राजपूत
Religion (धर्म) हिन्दू धर्म
Age (उम्र)   मृत्यु के समय 25 वर्ष (1999)
Zodiac Sign (राशि)  वृषभ राशि 
Profession (पेशा)   आर्मी ऑफिसर
Famous Role (प्रसिद्ध पात्र)  कारगिल युद्ध
Hometown (पता) पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
Nationality (राष्ट्रीयता) भारतीय

Birth & Education

कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर 1974 (सोमवार) को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ था। विक्रम बत्रा ने अपनी शुरुवाती स्कूली शिक्षा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल से की थी। उसके बाद उन्होंने आठवीं से कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई पालमपुर की केंद्रीय विद्यालय से की थी। अपनी विद्यालय में पढ़ाई के साथ वह टेबल टेनिस खेलते थे।

उन्होंने टेबल टेनिस में महारत भी हासिल की थी। मगर विक्रम को आर्मी ज्यादा लगाव था। बारहवीं की पढ़ाई पूरी क विक्रम ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से विज्ञान के साथ स्नातक किया था। और  एमए कर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में दाखिला लिया था। उन्होंने अपनी पढाई के समय कई खेल और शैक्षणिक आयोजनों में हिस्सा लिया और ज्यादातर जीत हासिल करते थे।

Vikram Batra Images
Vikram Batra Images

इसके बारेमे भी पढ़िए :- सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जीवन परिचय

Captain Vikram Batra Family

कैप्टन विक्रम बत्रा एक हिंदू परिवार से तारलुक रखते हैं। उनके पिताजी का नाम गिरधारी लाल बत्रा वह एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। उसकी माता का नाम कमल कांता बत्रा वह एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं। उनका एक जुड़वां भाई भी है उसका नाम विशाल बत्रा है वह चंडीगढ़ में बैंक में काम करते है। उन्हें दो बड़ी बहनें भी है। उसके नाम सीमा और नूतन हैं। Vikram Batra Marriage या Vikram Batra Wife name की बात करे तो कैप्टन विक्रम बत्रा अविवाहित थे। 

1999 में वह कारगिल युद्द के पहले अपने घर होली के त्यौहार के दिन छुट्टियों पर गए थे। उस समय वह अपनी मंगेतर डिंपल चीमा से मिले थे। होली की छुट्टिया के बाद विक्रम ने जम्मू कश्मीर बटालियन को ज्वाइन किया था। विक्रम कॉलेज में डिंपल चीमा से पंजाब विश्वविद्यालय में प्यार में पड़े और कारगिल युद्ध से लौटने के पश्यात शादी करने का फैसला किया था।

Father Name (पिता)  गिरधारी लाल बत्रा
Mother Name (माता)  कमल कांता बत्रा
Sister (बहन)  सीमा, नूतन
Brother (भाई ) विशाल बत्रा
Marital status/(विवाहित स्थिति )  अविवाहित
Marriage date (विवाह तिथि) 
Wife/Girlfriend (पत्नी)  डिंपल चीमा
Children (बच्चे)
विक्रम बत्रा - फोटो
विक्रम बत्रा – फोटो

इसके बारेमे भी पढ़िए :- भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा का जीवन परिचय

Vikram Batra Physical Stats

Hair color  काला 
Eye color काला

Height

173 सेंटीमीटर 
1.73 मीटर 
5 ’8 ” फिट इंच 
Weight 63 Kg

Body measurements

Chest –
Wast –
Biceps –

Vikram Batra Military Career

कैप्टन विक्रम बत्रा की सेना भर्ती Vikram Batra Army

विक्रम बत्रा जून 1996 में मानेकशॉ बटालियन में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में शामिल हुए थे । अपने प्रशिक्षण के बाद उन्होंने 6 दिसंबर 1997 को IMA से पास आउट किया था। जनवरी 1998 में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया गया था। जम्मू कश्मीर के सोपोर में जम्मू-कश्मीर राइफल्स (13 JAK Rif) की 13वीं बटालियन में तैनात थे। पदस्थापन से पूर्व उन्हें रेजिमेंटल प्रशिक्षण के लिए जबलपुर भेजा गया था।

कैप्टन विक्रम बत्रा का जीवन परिचय
कैप्टन विक्रम बत्रा का जीवन परिचय

इसके बारेमे भी पढ़िए :- महासती नारायणी माता का जीवन परिचय

कैप्टन विक्रम बत्रा की सेना में नियुक्ति Vikram Batra Posting 

मार्च 1998 में उन्हें युवा अधिकारी पाठ्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के महू में इन्फैंट्री स्कूल भेजा गया था। जिसमें उन्हें अल्फा ग्रेड से सम्मानित किया गया। उसके बाद उच्च उग्रवादी गतिविधि वाले क्षेत्र में तैनात किया गया था। उन्होंने कई ऑपरेशन और मुठभेड़ों का नेतृत्व किया था। एक बार एक घात में एक आतंकवादी द्वारा चलाई गई एक गोली उनके कंधों को छूती हुई निकल गई थी।

उसमे एक सैनिक की मौत हो गई थी। अपनी टीम के सिपाही की मौत का बदला लेने उग्रवादियों को पकड़ने का आदेश दिया था। जनवरी 1999 में, उन्हें कर्नाटक के बेलगाम में कमांडो कोर्स में भेजा गया था। वह दो महीने तक चला और पूरा होने पर उन्हें उच्चतम ग्रेड से सम्मानित किया गया था। 1999 में बत्रा होली खेलने घर गए थे। वह नेगल कैफे का दौरा किया करते थे।

कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में योगदान Vikram Batra Kargil Story

उसके बाद उसकी यूनिट को उत्तर प्रदेश के शाहजानपुर जाने का आदेश मिला था। मगर वह आदेश बदल दिए गए और कारगिल जाने के लिए कहा गया था। वह बटालियन 13 जम्मू और कश्मीर राइफल्स (13 जक राइफल) को तोलोलिंग पर्वत पर कब्जा करने का आदेश दिया गया था। टोलोलिंग की सफलता के बाद उनकी बटालियन को प्वाइंट 5140 पर कब्जा करने का आदेश दिया गया था। उसमे तोपखाने की आग की आड़ में उन्होंने पहाड़ के पीछे की ओर से प्वाइंट 5140 पर चढ़ना शुरू कर दिया था।

उन्होंने एक खड़ी चढ़ाई चढ़ पाकिस्तानी सैनिकों को पर हमला कर दिया था। बत्रा ने हाथ में हाथ डाले 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। उन्होंने प्वाइंट 5140 पर कब्जा कर लिया और बहुत सारे गोला-बारूद और भारी बंदूकें बरामद कीं थी। बत्रा ने ये दिल मांगे मोरे (उनकी बटालियन की जीत का आह्वान) शब्द कहते हुए अपने कमांड पोस्ट से संपर्क किया था। कब्जा करने के बाद बत्रा को कप्तान के पद पर पदोन्नत किया गया था।

Vikram Batra Biography In Hindi
Vikram Batra Biography In Hindi

इसके बारेमे भी पढ़िए :- अभिनेत्रीं, नर्तकी और मॉडल सना खान का जीवन परिचय

कैप्टन विक्रम बत्रा का कारगिल विजय 

  • 5140 चोटी पर विजय
  • यह दिल मांगे मोर
  • कारगिल का शेर
  • 4875 वाली संकरी चोटी पर विजय

कैप्टन विक्रम बत्रा बलिदान, निधन, पुण्यतिथि Vikram Batra Death

कारगिल युद्ध के समय विक्रम बत्रा को काफी गहरी चोटे आई थी। उसके पश्यात भी उन्होंने हार नहीं मानी थी और रेंगते हुए दुश्मनो के ऊपर बड़े ग्रेनेड फेंक दिए थे। विक्रम बत्रा ने फेंके ग्रेनेड से दुश्मनो का पूरा विस्तार ख़त्म हो गया था। एव सभी दुश्मन मारे गए थे। गहरे जख्म मिलने के बाद भी विक्रम जी ने अपनी बटालियन टुकड़ी को शत्रुओं पर प्रहार करने की प्रेरणा दी थी। कप्तान को मिले गहरे जख्मों और भारी गोलीबारी के कारन उन्होंने युद्ध क्षेत्र में ही अपने प्राण त्याग दिए थे। वह वीरगति को प्राप्त हुए तबतक यानि आखिरी सांस तक भारत देश के लिए लड़ते रहे थे।

कैप्टन विक्रम बत्रा बनी फिल्म Movie

वर्ष 2013 में कारगिल युद्ध पर एक फिल्म फिल्म का निर्माण हुआ था। उसको LOC कारगिल नाम दिया गया था। उस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का अभिनय प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन ने किया था। उसके पश्यात 2021 में शेरशाह नाम की फिल्म बनी थी। वह फिल्म एक बत्रा साब की बायोपिक है। उसकी भूमिका में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनय किया है। वह फिल्म को विष्णुवर्धन ने निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और पेन इंडिया लिमिटेड ने निर्मित की है।

Vikram Batra Images
Vikram Batra Images

इसके बारेमे भी पढ़िए :- मल्हारराव होल्कर का जीवन परिचय

कैप्टन विक्रम बत्रा सम्मान Legacy

  • पॉइंट 4785 पर विक्रम बत्रा की टीम ने कब्जा कर उस पहाड़ को बत्रा टॉप का नाम दिया गया था।
  • जबलपुर की एक छावनी को विक्रम बत्रा एंक्लेव के नाम से बुलाते थे।
  • इलाहाबाद में  एक हॉल का नाम विक्रम बत्रा ब्लॉक रखा है। 
  • आईएमए में एक मेस का नाम विक्रम बत्रा मेस रखा है। 
  • चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में विक्रम बत्रा के साहस और बलिदान के कारन नाम एक इमारत बनाई है।
  • विक्रम बत्रा के सम्मान में दिल्ली के मकबरा चौक एव फ्लाईओवर का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा रखा है।

Award and Achievement

महान वीर कैप्टेन विक्रम बत्रा की शहादत और युद्ध में उनका कौशल देख भारत सरकार ने उनकी वीरता एवं साहस का सम्मान करते हुए कैप्टेन विक्रम बत्रा के मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। 

व्यक्तिगत जानकारी

शिक्षा – विज्ञान विषय में स्नातक

कॉलेज – डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़. एमए करने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ 

सर्विस/ब्रांच – भारतीय आर्मी

रैंक – कैप्टेन

सर्विस के साल – सन 1996 से 1999 तक

यूनिट – 13 JAK RIF

मृत्यु – जुलाई, 1999

मृत्यु स्थान – सरहद क्षेत्र, पॉइंट 4875 कॉम्प्लेक्स, कारगिल, जम्मू एवं कश्मीर, भारत

इसके बारेमे भी पढ़िए :- फ़िल्म अभिनेता पवन कल्याण का जीवन परिचय

Lifestyle Video

Interesting Facts अज्ञात तथ्य

  • कैप्टन विक्रम बत्रा अपने कॉलेज के यूथ सर्विस क्लब के अध्यक्ष भी रहे है।
  • एनसीसी में ‘सी’ प्रमाणपत्र के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद एनसीसी इकाई में वरिष्ठ अवर अधिकारी का पद प्राप्त किया था।
  • 1994 में गणतंत्र दिवस परेड में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एनसीसी कैडेट के रूप में पसंद हुए थे।
  • 1995 में हांगकांग में मुख्यालय वाली शिपिंग कंपनी में मर्चेंट नेवी के लिए पसंद हुए थे।
  • छुट्टी पर रहते हुए वह गृहनगर पालमपुर में नेगल कैफे का दौरा करते थे।
  • 2003 में एलओसी कारगिल फिल्म में अभिषेक बच्चन ने कप्तान विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी।
  • बिंदु 4875 के ऐतिहासिक कब्जा को उनके सम्मान में “बत्रा टॉप” नाम दिया गया है।

FAQ

Q .कैप्टेन विक्रम बत्रा कौन थे?

कैप्टेन विक्रम बत्रा भारतीय सेना के साहसिक जवान एव कारगिल के युद्द में वीरगति प्राप्त हुए थे। 

Q .कैप्टेन विक्रम बत्रा की पत्नी कौन है?

कैप्टेन विक्रम बत्रा कुंवारे थे उनकी सगाई डिंपल चीमा के साथ हुई थी। 

Q .विक्रम बत्रा की मृत्यु कब हुई?

7 जुलाई1999

Q .विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड का क्या नाम था?

डिंपल चीमा 

Q .विक्रम बत्रा के आखिरी शब्द क्या थे?

जय माता दी

Q .विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म का क्या नाम है?

शेरशाह

Q .5140 चोटी पर विजय प्राप्त करने के बाद विक्रम बत्रा के शब्द क्या थे?

ये दिल मांगे मोर

Q .विक्रम बत्रा की कहानी क्या है?

कारगिल लड़ाई में उन्होंने प्राणों का बलिदान दे साथियों की जान बचाई थी। 

Q .क्या विक्रम बत्रा अभी जिंदा हैं?

नहीं, वे 7 जुलाई, 1999 को शहीद हो चुके हैं। 

Conclusion

आपको मेरा Captain Vikram Batra Biography, Biopic Movie in Hindi बहुत अच्छी तरह से समज आया होगा। 

लेख के जरिये हमने Vikram Batra parents, Vikram Batra movie

और Vikram Batra story से सम्बंधित जानकारी दी है।

अगर आपको अन्य अभिनेता के जीवन परिचय के बारे में जानना चाहते है। तो कमेंट करके जरूर बता सकते है।

! साइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद !

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें !

Note

आपके पास Vikram Batra quotes, तस्वीरें या Kargil war की कोई जानकारी हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो । तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इसे अपडेट करते रहेंगे धन्यवाद 

Google Search

कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी, विक्रम बत्रा लव स्टोरी, कैप्टन विक्रम बत्रा का पसंदीदा स्लोगन कौन सा था, विक्रम बत्रा वाइफ नाम, विक्रम बत्रा विकिपीडिया, विक्रम बत्रा वाइफ डिंपल चीमा, विक्रम बत्रा जयंती, विक्रम बत्रा कब शहीद हुए थे, Vikram Batra sister, Vikram Batra age, Vikram Batra dimple cheema, Vikram Batra son, Vikram Batra brother, Vikram Batra wife, Capt Vikram Batra

इसके बारेमे भी पढ़िए :- न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय]

Read More >>